Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने मणिपुर में 4,148 करोड़ रुपये की 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मणिपुर में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर 4,148 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और इसमें कुल 298 किलो मीटर की लंबाई कवर की गई है। इन परियोजनाओं से मणिपुर को देश के बाकी देशों और पड़ोसी देशों के साथ ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे क्षेत्र की कृषि, औद्योगिक और सामाजिक आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। इनसे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन सेवा की सुविधा भी मिलेगी और रोजगार और स्वरोजगार का अवसर सृजन होगा।

इंफाल में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य के लिए 5000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) छह महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी और एक वर्ष के समय में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतमाला चरण 2 के अंतर्गत राज्य में राजमार्गों के विस्तार की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं और सड़क बुनियादी ढांचा मणिपुर के विकास में योगदान देगा और इसे सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि जल, बिजली, परिवहन और संचार उद्योग के विकास, रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन के लिए चार सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर एक बहुत ही सुंदर राज्य है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

नितिन गडकरी ने समस्याओं के समाधान और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी हितधारकों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं का ब्योरा वेबसाइट पर डाला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

16 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

17 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.