Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माता संघ-ICEMA के वार्षिक सत्र 2022 को संबोधित किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माण उद्योग के लिए विशेष रूप से एक संगठन होना चाहिए जो अनुसंधान कर सके और भविष्य के लिए उपयुक्त तकनीक प्रदान कर सके क्योंकि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारतीय ऑटोमोटिव अनुसंधान संगठन-एआरएआई की तरह भविष्य की योजना बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माता संघ-आईसीईएमए के वार्षिक सत्र 2022 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस संगठन को बनाने में सहायता करेगा जो, भविष्य की प्रौद्योगिकी के विकास के लिए गुणात्मक रूप से सहायक हो सकता है।

मंत्री महोदय ने उपकरणों के अनुसंधान और विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नवाचार उद्यमिता विज्ञान प्रौद्योगिकी अनुसंधान कौशल और सफल अभ्यास जिसे हम ज्ञान कहते हैं और ज्ञान का धन में रूपांतरण भविष्य है। उन्होंने कहा कि आर्थिक व्यवहार्यता के बिना प्रौद्योगिकी उपयोगी नहीं है। उन्होंने निर्माताओं से ईंधन दक्षता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। नितिन गडकरी ने बाज़ार लागत बचत और प्रदूषण में कमी के लिए वैकल्पिक ईंधन के रूप में बायो एलएनजी, बायो सीएनजी और हाइड्रोजन के महत्व पर बल दिया। नवाचार और इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बदलने का समय है और बिजली से चलने वाली जेसीबी का निर्माण शुरू किया जाना चाहिए।

नितिन गडकरी ने दीर्घकालिक योजना के लिए कुशल जनशक्ति, उपयुक्त प्रशिक्षण और सड़क सुरक्षा पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यह उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

4 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.