Categories: News-Headlines

दिल्ली में बारिश से जलजमाव, यातायात जाम

राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बारिश के कारण जलजमाव होने से यात्रियों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। बुराड़ी, जसोला, पीतमपुरा, रिठाला, बिजवासन और शिवाजी विहार सहित कई हिस्सों में यातायात जाम और जलभराव की सूचना मिली। मध्य दिल्ली में भी जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ।

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ट्रैफिक अलर्ट, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार: पूरी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।’’

कार्यालय जाने वालों ने अक्षरधाम, जीटीबी नगर, आईटीओ, बुराड़ी, सरदार पटेल मार्ग जैसे महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक जाम की सूचना दी। अंकित शर्मा नामक एक यात्री ने कहा, ‘‘आम तौर पर मुझे इंदिरापुरम से अपने कार्यालय पहुंचने में 35 मिनट लगते हैं। लेकिन बारिश के कारण, मुझे आज सुबह एक घंटे से अधिक समय लगा। दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पार करते ही मैं ट्रैफिक में फंस गया। वहां से अक्षरधाम तक ट्रैफिक की गति बेहद धीमी हो रही।’’

बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में राजौरी गार्डन, पश्चिम पंजाबी बाग, अशोक नगर, द्वारका, जंगपुरा, नेहरू नगर, आनंद विहार, विश्वास नगर, सीआर पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, करोल बाग, पहाड़गंज, सब्जी मंडी, आजादपुर, जहांगीरपुरी और किंग्सवे कैंप जैसे स्थानों से पेड़ गिरने की कुल 19 शिकायतें सामने आई हैं।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में दो मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में पहली बार मानसून की बारिश 30 जून को हुई थी, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.