Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने कहा, ‘अवसंरचना में निवेश करने हेतु छोटे निवेशकों के लिए एक नया मॉडल तैयार किया जाएगा’

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अवसंरचना में निवेश करने हेतु छोटे निवेशकों के लिए एक नया मॉडल तैयार किया जाएगा। फिक्की के सड़क और राजमार्ग शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपने निवेश पर सुनिश्चित रिटर्न पाने के अवसर मिलेंगे। मंत्री महोदय ने कहा कि देश में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है और यह वर्ष 2024 के आखिर तक सड़क नेटवर्क का विस्तार करके इसे दो लाख किलोमीटर के स्‍तर पर ले जाने का उचित समय है।

नितिन गडकरी ने रसद (लॉजिस्टिक्स) लागत को 16 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत के स्‍तर पर लाने की चुनौती के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक्स लागत में कमी सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की नितांत जरूरत है। मंत्री महोदय ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के उपयोग में कमी सुनिश्चित की जानी चाहिए और एलएनजी एवं एथनॉल, मेथनॉल, हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए क्योंकि ये किफायती और टिकाऊ हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

3 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.