Categories: News-Headlines

नाटो के सहयोगी देशों ने यूरोपीय संघ और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए

उत्तर अंटलांटिक संधि संगठन-नाटो ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। नाटो महासचिव जेंस स्टोलनबर्ग ने टेलिविज़न पर एक वकतव्य में कहा कि नाटो के सहयोगी देश यूरोपीय संघ और दुनियाभर में अन्य देशों के साथ निकट समन्वय बनाकर रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बात करके समर्थन की पेशकश की है। एक वकतव्य में बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस ने यूरोप में युद्ध छेड़ दिया है और बिना किसी उकसावे या वाजिब कारण के एक मित्र देश पर हमला किया है।

तुर्की ने भी यूक्रेन के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि वह यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को अपना समर्थन जारी रखेगा।

यूरोपीय आयोग के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने टेलिविज़न पर संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन यूरोप को लड़ाई में खींचने के लिए जिम्मेदार हैं और यूरोपीय संघ रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा।

वहीं दूसरी ओर ईरान ने कहा कि नाटो देशों की उकसावेपूर्ण कार्रवाईयों के कारण यूक्रेन में युद्ध की स्थितियां बनी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

19 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.