भारतीय जनता पार्टी ने नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी-एनडीपीपी के साथ गठबंधन में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा 20 सीटों पर और एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में यह फैसला किया गया है।
नागालैंड के मौजूदा मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव लड़ने वाले अन्य वरिष्ठ नेताओं में झालियो रियो, नेइकसेली निकी कीरे, टी आर जेलियांग, नीबा क्रोनू, काइतो ऐ और आर खिंग शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री वाई पैटन त्यूई सीट से चुनाव लड़ेंगे और तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अलोंगटकी से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी पहली बार दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है, दीमापुर-तृतीय विधानसभा क्षेत्र से हकानी जाखलू और सलहौतुओनुओ क्रूस, 8-पश्चिमी अंगामी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी।
नागालैंड विधानसभा के लिए मतदान एक ही चरण में 27 फरवरी को होगा। मतगणना 2 मार्च को होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment