आडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और भारतीय शेयर बाजार पर इसके कथित प्रभाव सहित अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के शोरशराबे के बाद संसद के दोनों सदनों को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
आज सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके समेत विपक्षी दलों के सदस्य सदन के बीचों बीच आ गए और मामले की जांच की मांग करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से अपनी सीट पर जाने और सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। लेकिन विरोध जारी रहा जिससे सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी यही स्थिति रही। कई विपक्षी सदस्यों ने एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार में साख खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन का नोटिस दिया था जिसे सभापति जगदीप धनखड़ ने यह कहते हुए नामंजूर कर दिया कि ये उचित प्रकिया के तहत नहीं लाया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, वामपंथी और अन्य विपक्षी दल के सदस्यों ने सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया। सभापति ने सदस्यों से सदन में व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन हंगामा जारी रहा जिससे सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment