Categories: News-Headlines

नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने NDPP-भाजपा नेतृत्‍व वाली सरकार को समर्थन दिया

नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एनडीपीपी-भाजपा नेतृत्‍व वाली सरकार को समर्थन दिया है। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने राज्‍य के हित को देखते हुए मुख्‍यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्‍व को समर्थन दिया है। एनसीपी के महासचिव और पूर्वोत्‍तर के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के स्‍थानीय इकाइयों का मानना है कि राज्‍य के हितों और रियो के साथ अच्‍छे संबंध होने के कारण पार्टी को सरकार में शामिल होना चाहिए। नरेंद्र वर्मा ने कहा कि एनसीपी विधायक दल के नेता के लिए शरद पवार ने पिक्‍टो शोहे के नाम के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। एनसीपी ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

तमिलनाडु (84.69 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (प्रथम चरण) (91.78 प्रतिशत) में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज

पश्‍चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं,… Read More

4 hours ago

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी किए दिशानिर्देश

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More

15 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन… Read More

15 hours ago

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्‍त ट्रांजिट की घोषणा का स्वागत किया

भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.