Categories: News-Headlines

नागपुर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क में वाणिज्यिक परिचालन शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पीएम गति शक्ति पहल के अंतर्गत केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में वर्धा के पास सिंदी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क लिमिटेड, नागपुर (एमएमएलपी नागपुर) ने तेज़ संपर्क स्थापित करने के लक्ष्य के साथ अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया। पीएम गति शक्ति पहल का उद्देश्य परिवहन के विभिन्न साधनों में लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध और कुशल मार्ग संपर्क सुविधा प्रदान करना है, जिससे अंतिम छोर तक संपर्क बढ़े और यात्रा का समय कम हो।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली कंपनी, राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) द्वारा स्थापित एमएमएलपी नागपुर को 28 अप्रैल को फारुखनगर से 123 मारुति कारों की पहली रेक प्राप्त हुई जो इसकी एक बड़ी उपलब्धि है।

एनएचएलएमएल ने 45 वर्ष की रियायत अवधि के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत तीन चरणों में 150 एकड़ क्षेत्र में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) के लिए एक निजी डेवलपर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसकी अनुमानित लागत 673 करोड़ रुपए है। चरण-1 को 137 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित किया जाएगा।

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) के बीच एक सरकारी एसपीवी- महाराष्ट्र एमएमएलपी प्रा. लिमिटेड का गठन हुआ है। जेएनपीए ने एमएमएलपी के विकास के लिए भूमि प्रदान करेगा और एनएचएलएमएल बाहरी रेल, सड़क कनेक्टिविटी के साथ-साथ पानी और बिजली की आपूर्ति भी करेगा।

एमएमएलपी में गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, इंटरमॉडल ट्रांसफर, कंटेनर टर्मिनलों के लिए हैंडलिंग सुविधाएं, बल्क/ब्रेक-बल्क कार्गो टर्मिनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी । इसके साथ ही मूल्यवर्धित सेवाएं जैसे सॉर्टिंग/ग्रेडिंग और एकत्रीकरण/डिसेग्रेगेशन क्षेत्र, बॉन्डेड वेयरहाउस और सीमा शुल्क सुविधाएं, फ्रेट फारवर्डर्स और ट्रांसपोर्टरों के लिए कार्यालय और ट्रक टर्मिनल भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

एमएमएलपी नागपुर के विकास से देश के माल ढुलाई लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे माल ढुलाई की कुल लागत और समय में कमी आएगी, कुशल गोदाम उपलब्ध होंगे, माल की बेहतर ट्रैकिंग की क्षमता होगी जिससे भारतीय लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की दक्षता बढ़ेगी। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में आर्थिक विकास होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.