नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडी गठबंधन की आज ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली के लिए रामलीला मैदान में तैयारी जारी है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि गठबंधन के कई प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे।
AAP मंत्री आतिशी ने कहा, “सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।
AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
CPI के महासचिव डी राजा ने कहा, आज की रैली बहुत ही महत्वपूर्ण रैली है। यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हो रही है। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पड़ा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है। इसलिए आज की रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली कहा गया है। यह रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है।
INDIA ब्लॉक रैली पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “यह ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली नहीं बल्कि असल में यह ‘परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment