कल राष्ट्रपति भवन में देश के सबसे बडे अलंकरण समारोह की खबर को अधिकांश अखबारों ने आज सुर्खियों में दिया है। अमर उजाला, देशबंधु, हरि भूमि और वीर अर्जुन ने चित्र के साथ लिखा है – भारत रत्न से सम्मानित हुई चार विभूतियां। राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है – श्री लालकृष्ण आडवाणी को आज अलंकृत किया जाएगा।
नवभारत टाइम्स की पहली खबर है – वित्त वर्ष का आखिरी दिन है, आज भी खुलेंगे कई कार्यालय।
दिल्ली में आज इंडी गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श की चर्चा हिंदुस्तान ने मुख पृष्ठ पर की है, साथ ही खबर है प्रधानमंत्री मेरठ से चुनावी रैली का शंखनाद करेंगे।
विभिन्न राज्यों में राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की सूचियां और अन्य राजनीतिक घटनाक्रम भी पहले पन्ने पर छाए हुए हैं।
अमर उजाला ने पहले पन्ने पर लिखा है – भारतीय नौसेना ने बारह घंटे अभियान चलाकर 23 पाकिस्तानी लोगों की जान बचाई। समुद्री लुटेरों से जान बचाने पर पाकिस्तानी बोले – भारत जिंदाबाद। पंजाब केसरी ने लिखा है – नौ समुद्री लुटेरे भारत लाए गए, चलेगा मुकदमा।
दैनिक ट्रिब्यून की पहली खबर है – पंजाब, हिमाचल में मौसम ने गेंहू उत्पादकों की चिंता बढाई, अंधड ने मचाई तबाही, बारिश ने किसानों के सपनों पर पानी फेरा। जनसत्ता ने लिखा है – हिमाचल और उत्तराखंड की चोटियों पर बिछी बर्फ की चादर। मनाली के रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के बाद अटल सुरंग में यातायात रोका।
हरि भूमि की खबर है – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा।
राजस्थान पत्रिका ने कल रंग पंचमी के अवसर पर इंदौर में उत्सव में डूबे लाखों लोगों की भीड के बीच पलभर में एक एंबुलेंस को तुरंत रास्ता खाली कर राह देने के चित्र के ऊपर अनुशासन की तारीफ करते हुए लिखा है – वाह इंदौर, वाह, कभी न छूटे मानवता का यह रंग।
राजस्थान पत्रिका ने बारह हजार गीतों के विश्लेषण के बाद यूरोप के एक शोध के हवाले से लिखा है – पिछले चार दशक में सकारात्मक गीतों की जगह एग्रेसिव गीतों ने ली, चालीस वर्ष में संगीत सुनने के तरीके में बदलाव।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More
हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों… Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More
भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment