Categories: News-Headlines

देश भर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है

देश भर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर साल आज ही के दिन शहीदों और मातृभूमि की रक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए लोगों से धन एकत्र करने के लिए मनाया जाता है। एकत्रित धन का उपयोग सेवारत कर्मियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए भी किया जाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और बलिदान को याद करने का दिन है। एक वीडियो संदेश में राजनाथ सिंह ने सभी से बहादुरों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने की अपील की।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.