दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम: AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 3 पर आगे हैं।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। दिल्ली में काऊंटिंग करने के लिए 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए हैं उनके लोकेशन दिल्ली के अंदर चारों तरफ फैली हुई है। वहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे और वहां से हम टाइम टू टाइम ये बुलेटिन्स भी देते रहेंगे कि किस तरीके से काऊंटिंग चल रही है और क्या उसके ट्रेंड्स चल रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली में 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने सभी ढाई सौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस केवल 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, चूंकि उसके तीन उम्मीदवारों के नामांकण पत्र रद्द हो गए थे। दिल्ली नगर निगम के लिए रविवार को मतदान हुआ था, जिसमें 50 दशमलव चार आठ प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment