देश के सभी आयुर्विज्ञान संस्थानों में चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2022 की नीट परीक्षा सत्रह जुलाई को होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एन.टी.ए. ने वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट 2022 का पंजीकरण शुरू कर दिया है। आवेदक इस वेबसाइट के माध्यम से, ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकते हैं।
नीट परीक्षा देशभर के परीक्षा केन्द्रों में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। ये भाषाएं हैं – अंग्रेजी, हिन्दी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। प्रवेश परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान के विषयों से दो सौ बहु-विकल्प प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक होगी। यह परीक्षा भारत में लगभग 543 शहरों में और भारत से बाहर चौदह शहरों में आयोजित की जाएगी। इस बार नीट परीक्षा में भाग लेने के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गयी है। इससे पहले आयु सीमा 25 वर्ष थी, जिसमें आरक्षित वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए पांच वर्ष की छूट थी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment