Categories: News-Headlines

देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जन्‍माष्‍टमी का पर्व देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे हैं। जन्‍माष्‍टमी उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में पूरे उत्‍साह के साथ मनाई जा रही है। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और श्री कृष्‍ण जन्‍मभूमि मंदिर सहित हजारों मंदिरों को सुन्दरता के साथ सजाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा-“जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा की, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.