देश में अब तक राष्ट्रव्यापी टीकारण अभियान के अंतर्गत अब तक 42 करोड़ 34 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 54 लाख 76 हजार कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। कल 38 हजार सात सौ 40 रोगियों के स्वस्थ होने से देश में स्वास्थ्य दर बढ़कर 97 दशमलव तीन-छह प्रतिशत हो गई है। अब तक तीन करोड़ चार लाख से अधिक लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 35 हजार 342 नये रोगियों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में सक्रिय मामले घटकर चार लाख पांच हजार के आसपास हो गए हैं। कुल कोविड मामलों का केवल एक दशमलव तीन प्रतिशत मामले सक्रिय हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे है और अब यह दो दशमलव एक प्रतिशत है जबकि दैनिक संक्रमण दर दो दशमलव एक-दो प्रतिशत है जो लगातार 32 दिनों से तीस प्रतिशत से कम है। मंत्रालय ने कहा है कि जांच क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और अब तक कुल 45 करोड़ 29 लाख कोविड जांच की जा चुकी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment