Categories: News-Headlines

चीफ हाइड्रोग्राफर ने अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार प्राप्त किया

भारत सरकार के चीफ हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल विनय बधवार, एवीएसएम, एनएम ने आज नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस के आवास पर आयोजित एक प्रस्तुति समारोह में उनसे अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार प्राप्त किया। वाइस एडमिरल विनय बधवार को 2019 में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, लेकिन जारी महामारी के कारण पुरस्कार समारोह में देरी हुई। अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार का नाम एडमिरल्टी के पहले हाइड्रोग्राफर के नाम पर रखा गया है और इसे 2006 में स्थापित किया गया था।

एडमिरल को न केवल भारत सरकार के चीफ हाइड्रोग्राफर के रूप में बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफी और नॉटिकल कार्टोग्राफी के विषयों में उनके अद्वितीय समर्पण, व्यावसायिकता और नेतृत्व को मान्यता प्रदान करने के लिए अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हिंद महासागर में कौशल और आउटपुट को जारी रखने में एडमिरल के अथक उत्साह ने पूरे क्षेत्र के लिए सुरक्षा, सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और विकास और पर्यावरण संरक्षण में वृद्धि की है।

प्रस्तुति समारोह के दौरान चीफ हाइड्रोग्राफर ने कहा कि “हमारे प्रधान मंत्री के सागर- सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन- नज़रिए के अलावा हमारे महासागरों की स्थिरता के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रयास हायड्रोग्राफिक विभाग के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में तटवर्ती देशों को क्षमता निर्माण सहित हर संभव सहायता देने में प्रेरक रहा है और मैं इन लक्ष्यों की दिशा में इस विभाग का नेतृत्व करने में भाग्यशाली रहा हूं । मैं इस प्रयास को पहचान देने के लिए यूकेएचओ की कार्यकारी समिति को भी धन्यवाद देता हूं।”

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.