देशभर में बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन का परीक्षण जारी है, जबकि मध्य प्रदेश में बच्चों के अनुकूल कोविड टीकाकरण केन्द्र पहले ही स्थापित कर दिया गया है। देश का पहला विशिष्ट बाल टीकाकरण केन्द्र जबलपुर में बनाया गया है।
बच्चों के अनुकूल यह कोविड टीकाकरण केंद्र जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया गया है। आकर्षक चित्रों से सजे इस दो कमरे के टीकाकरण केंद्र के एक कमरे में टीकाकरण होगा जबकि दूसरे कमरे में टीका लगवाने के बाद बच्चे आधा घंटे के प्रतीक्षा समय के दौरान खिलौनों से खेलेंगे। जबलपुर स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि बच्चों के मन से इंजेक्शन के डर को दूर करने के लिए यह अनूठा प्रयास किया गया है।
जबलपुर स्मार्ट सिटी ने जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एक डैडिकेटेड किड्स कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया है जो देश में संभवतः पहला है। उद्देश्य यह है कि जब बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ आयें, तो उनको ये न लगे, भय न लगे कि हम कोई इंजेक्शन लगवाने या वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं। खुशी-खुशी उन्हें ऐसा महसूस हो कि हम एक प्ले एरिया में आ रहे हैं और खेल-खेल में ही उनको वैक्सीन लगे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment