Categories: News-Headlines

दूरसंचार विभाग ने विद्यमान दूरसंचार सेवाओं को बढ़ाने तथा सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी आरंभ की

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने विद्यमान दूरसंचार सेवाओं को बढ़ाने तथा सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी आरंभ की है। दूरसंचार विभाग ने इस आशय के लिए आज ही (08.03.2024) आवेदन आमंत्रित करने का नोटिस (एनआईए) जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी नागरिकों को किफायती, अत्याधुनिक दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्पेक्ट्रम की नीलामी की मुख्य विशेषताएं :

जिस स्पेक्ट्रम की नीलामी की जा रही है : 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में सभी उपलब्ध स्पेक्ट्रम नीलामी का हिस्सा हैं।

नीलामी की प्रक्रिया : नीलामी एक समकालिक मल्टीपल राउंड एसेंडिंग (एसएमआरए) ई-नीलामी होगी।

आरक्षित मूल्य : नीलामी के लिए रखे गए 10523.15 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का संचयी आरक्षित मूल्य 96317.65 करोड़ रुपये है।

स्पेक्ट्रम की अवधि : स्पेक्ट्रम बीस (20) वर्ष की अवधि के लिए आवंटित किया जाएगा।

भुगतान : सफल बोलीदाताओं को एनपीवी को 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर पर सुरक्षित रखते हुए 20 समान वार्षिक किस्तों में भुगतान करने की अनुमति दी जाएगी।

स्पेक्ट्रम का सरेंडर : इस नीलामी के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम को न्यूनतम दस वर्षों की अवधि के बाद सरेंडर किया जा सकता है।

स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क : इस नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम के लिए कोई स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (एसयूसी) नहीं होगा।

बैंक गारंटी : सफल बोलीदाता को वित्तीय बैंक गारंटी (एफबीजी) और प्रदर्शन बैंक गारंटी (पीबीजी) जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.