दुनियाभर में तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। 2015 में ऐसे लोगों की संख्या एक अरब 32 करोड़ थी जो 2020 में घटकर एक अरब 30 करोड़ हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि साल 2025 तक तम्बाकू का सेवन करने वालों की संख्या और कम होकर एक अरब 27 करोड़ तक पहुंच सकती है। कई देशों में तम्बाकू छोड़ने की इच्छा वाले लोगों को मदद करने की समुचित नीतियां नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 70 प्रतिशत तम्बाकू सेवनकर्ताओं को इस आदत को छोड़ने के लिए पर्याप्त सहायता नहीं मिल पा रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घिबरेसिस ने बताया कि तम्बाकू के प्रयोग पर अंकुश लगाने का सबसे कारगर तरीका टैक्स लगाना है लेकिन तम्बाकू उत्पादों के अवैध कारोबार के सामने कर नीतियां भी प्रभावी नहीं हो पाती। तम्बाकू का अवैध कारोबार न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है बल्कि सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment