आईसीसी ने फैसला किया है कि वर्ष 2031 में पुरुषों के आईसीसी क्रिकेट विश्वकप प्रतियोगिता की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और बंगलादेश करेंगे। प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया के माध्यम से इन मेजबानों का चयन किया गया है। मार्टिन स्निडेन की अध्यक्षता वाली बोर्ड की उपसमिति ने बोली की प्रक्रिया की निगरानी की थी। इसमें सौरभ गांगुली और रिकी स्केरिट शामिल थे।
आईसीसी ने वर्ष 2024 से 2031 तक के पुरूषों के व्हाइट बॉल खेल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए 14 देशों की पुष्टि कर दी है। मेजबान देशों में 11 देश आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य हैं जबकि तीन देश एसोसिएट सदस्य हैं। इन देशों में दो आईसीसी पुरुष विश्वकप मुकाबले, चार आईसीसी पुरूष टी-ट्वेंटी विश्वकप मुकाबले और दो सदस्य देशों में आईसीसी पुरूष चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बंगलादेश, भारत और श्रीलंका के साथ 2011 के विश्वकप की मेजबानी कर चुका है। उसने वर्ष 2014 के टी-ट्वेंटी विश्वकप मुकाबले का भी आयोजन किया था।
इन खेलों के मुकाबले की बोली प्रक्रिया के समापन पर खुशी व्यक्त करते हुए आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा कि अमरीका की तरह कुछ अन्य देशों द्वारा पहली बार आईसीसी खेलों का आयोजन किया जाना बहुत उत्साहवर्धक है। वर्ष 2024 के पुरुषों के टी-ट्वेंटी विश्वकप की मेजबानी संयुक्त रूप से अमरीका और वेस्टइंडीज करेंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment