Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 10,197 नये मामले दर्ज, कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 113.68 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 67,82,042 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 113.68 करोड़ (1,13,68,79,685) के पार पहुंच गया। इसे 1,16,73,459 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

पिछले 24 घंटों में 12,134 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,73,890 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.28 प्रतिशत है। लगातार 143 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,197 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय मामले 1,28,555 है, जो 527 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.37 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,42,177 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 62.70 करोड़ से अधिक (62,70,16,336) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.96 प्रतिशत है, जो पिछले 54 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 0.82 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 44 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 79 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.