प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर आयोजित ‘दीवाली मिलन’ के अवसर पर पीएमओ के अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस अवसर पर सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई की चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे देश ने ऐसे साझा दुश्मन से लड़ने में एकता और भाईचारे का प्रदर्शन किया है, जिसका कोई स्वरूप (चेहरा) नहीं है। उन्होंने महामारी के परिणामस्वरूप समाज और शासन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों ने समाज को अधिक लचीला बना दिया है।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे कठिन समय अक्सर लोगों, प्रक्रियाओं और संस्थानों के बीच निहित क्षमता का एहसास कराता है। उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों से इस भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
2047 और उससे आगे के लिए देश की मजबूत नींव रखने की दिशा में इस दशक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएमओ में हम सभी को अपनी पूरी क्षमता से और साथ मिलकर काम करना चाहिए और देश को और अधिक ऊंचाइयां हासिल करने में मदद करनी चाहिए।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment