दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 आज लोकसभा में पेश होने के लिए सूचीबद्ध है। गृहमंत्री अमित शाह यह विधेयक पेश करेंगे। विधेयक में दिल्ली के तीनों नगर निगमों को मिलाकर एक नगर निगम बनाने का प्रस्ताव है। लोकसभा में आज वित्त विधेयक 2022 और गैर सरकारी सदस्यों के कार्य पर भी विचार होगा। राज्यसभा में भी आज गैर सरकारी सदस्यों के कार्य पर चर्चा होगी।
दिल्ली के तीनों नगर निगम को मिलाकर एक नगर निगम बनाने संबंधी विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा
