दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आज घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते आनंद विहार स्टेशन पर कई रेलगाड़ियां देरी से चलीं और कई रद्द कर दी गईं। इस बीच इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई। रनवे पर दृश्यता 400 मीटर से 800 मीटर तक रही।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने तथा ताजा जानकारी के लिए एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन से संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही, सूचकांक 359 दर्ज किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment