Categories: News-Headlines

दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भी लगातार वर्षा हो रही, वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित

दिल्ली एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भी लगातार वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई भागों में कल से मध्‍यम से तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि तेलंगाना के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा हो रही है और इसका असर देश के उत्‍तरी-पश्चिमी भाग पर पड़ रहा है।

केरल में 18 तारीख में लाइट टू मॉडरेट फॉल होगा और हैवी रेनफॉल होने के कोई उम्‍मीद नहीं है। दूसरी तरफ अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के ऊपर एक वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस केन्‍द्रिभूत है वो ईस्‍ट की तरफ आगे बढ़ रहा है नॉर्थ ईस्‍ट इंडिया के ऊपर और उम्‍मीद है कि ये दोनों सिस्‍टम के प्रभाव में 18 तारीख और 19 तारीख को नॉर्थ ईस्‍ट इंडिया जैसे उत्‍तराखंड, मध्‍यप्रदेश, हरियाणा, वेस्‍ट यूपी, ईस्‍ट यूपी, वेस्‍ट एम पी वगैरह में इसका प्रभाव देखने को मिलागा। स्‍पेशियल वेस्‍ट उत्‍तराखंड में आइसोलेटेड प्‍लेसेस एक्‍ट्रीमली हैवी वेरी हैवी रेनफॉल भी हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की अत्यधिक वर्षा की चेतावनी के बाद कुछ जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मेरठ और बागपत जिलों में कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूलों को आज बंद कर दिया गया है, लेकिन परिक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल और संबंधित कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहने को कहा है। भारी बारिश की चेतावनी के बाद उत्तरकाशी जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी लगातार वर्षा हो रही है। नांदेड़, जालना, वाशिम, हिंगोली, धुले, परभणी, जलगांव और यवतमाल सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। यवतमाल जिले में वर्षा संबंधी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जलगांव जिले के वाघुर बांध क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जलाशय का जलस्तर बढ़ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

25 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

25 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

2 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

4 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

4 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.