Categories: News-Headlines

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई स्थानों में जलभराव की समस्या, सड़को पर लगा लंबा जाम

राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद सोमवार को कई जगह जलभराव हुआ और यातायात बाधित हो गया। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 87.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण कई स्थानों में जलभराव की समस्या हो गई। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को सुबह ट्वीट किया, ‘‘जलभराव के कारण पुल प्रहलादपुर अंडरपास और एमबी रोड बंद है। इस सड़क से गुजरने वाले लोग, महरौली मथुरा रोड अंडरपास, सरिता विहार फ्लाईओवर या मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग ले सकते हैं। बदरपुर के लिए भी वैकल्पिक मार्ग ले सकते हैं।’’

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 रहा। गुरूग्राम अैर नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 343 और 302 रहा। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

5 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

7 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

9 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.