दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए “रेड लाइट ऑन, गड्डी ऑफ” अभियान को और 15 दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” यानी लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बंद करने की इस पहल को 18 नवंबर को समाप्त होना था।
गोपाल राय ने कहा, “सरकार ने अभियान को 19 नवंबर से तीन दिसंबर तक, 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है।” करीब 2,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को 100 चौराहों पर तैनात किया गया है जो लोगों को ट्रैफिक सिग्नल पर उनकी कार का इंजन बंद कर देने के महत्व के बारे में जागरूक बनाएंगे। स्वयंसेवक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक दो शिफ्ट में तैनात रहते हैं।
मंत्री ने कहा, “लोग घरों से काम कर रहे हैं लेकिन फिर भी सड़कों पर गाड़ियां दिखती हैं। गाड़ी चलाते वक्त कोई व्यक्ति औसतन 10 से 12 चौराहे पार करता है और करीब 30 मिनट तक ईंधन बिना कारण जलता रहता है। हम इसे घटाने के लिए कदम उठा सकते हैं।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment