पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में रविवार को सुरक्षाबलों के एक दल पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है। मरने वालों में कम से कम 28 सुरक्षा अधिकारी जबकि चार आम नागरिक शामिल हैं। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पश्चिम अफ्रीकी देश में जिहादी हिंसा की शुरुआत के बाद से पिछले करीब पांच वर्षों के दौरान सुरक्षाबलों पर होने वाला यह सबसे घातक हमला है।
बुर्किना फासो के संचार मंत्री ओसेनी तंबौरा ने कहा कि साहेल के सौम प्रांत में, इनाटा में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी पर रविवार को सुबह पांच बजे अज्ञात सशस्त्र समूहों ने हमला कर दिया था।
उन्होंने कहा कि पास के शहर केल्बो में भी उसी दिन सुरक्षाबलों की एक और टुकड़ी पर हमला किया गया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे विफल कर दिया था। सरकार ने इस हिंसा को बर्बर और कायराना हमला करार देते हुए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
यह हमला गृह युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे देश में हिंसा की ताजा घटना है। इन हिंसक घटनाओं को अल-कायदा से जुड़े जिहादी समूहों और इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा अंजाम दिया जाता है। यह आतंकवादी संगठन अब तक हजारों लोगों की हत्या कर चुके हैं जबकि इनकी गतिविधियों के कारण 14 लाख से अधिक लोगों को देश छोड़कर अन्य स्थानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment