फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के साथ यूरोपीय संघ की सीमाओं पर बढ़ते प्रवासी दबाव को लेकर तनाव कम करने की आवश्यकता के बारे में सोमवार को फोन पर बात की। मैक्रों के कार्यालय ने यह जानकारी दी।
एलिसे (रूसी राष्ट्रपति भवन) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, करीब ढाई घंटे चली बातचीत में, दोनों ने ‘‘शरणार्थियों के लिए मानवीय प्रयासों की जरूरत’’ पर सहमति जताई लेकिन किसी ठोस कदम की घोषणा नहीं की।
यूरोपीय संघ (ईयू) ने कहा कि प्रवासी दबाव बनाने में मॉस्को की भूमिका रही है और वह इसे कम करने में मदद कर सकता है।
बातचीत के बारे में क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने मैक्रों को बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ अपने संबंधों में बारे में बताया और “ईयू देशों तथा बेलारूस के नेतृत्व के बीच प्रत्यक्ष रूप से पनपी समस्याओं पर चर्चा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’
क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने “पोलैंड के सीमा प्रहरियों द्वारा शरणार्थियों के साथ अत्यंत कठोर व्यवहार” किए जाने का भी उल्लेख किया। पोलिश सेना लोगों को पोलैंड में प्रवेश करने से रोक रही है और उन शरणार्थियों को बेलारूस वापस भेज रही है जो सीमा पार कर रहे हैं।
बेलारूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बेल्टा’ के मुताबिक सोमवार को लुकाशेंको ने जर्मनी की निवर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल से, “बेलारूस-पोलैंड, बेलारूस-लिथुआनिया और बेलारूस-लातविया सीमाओं पर स्थिति” के बारे में भी करीब 50 मिनट तक बात की।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment