Categories: News-Headlines

दिल्ली सरकार ने कल सुबह से कोविड प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने कल सुबह से कोविड प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की। दिल्ली मेट्रो शत-प्रतिशत क्षमता के साथ चलेगी, लेकिन किसी को भी खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी। मल्टीप्लेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड मामलों में कमी को देखते हुए इन छूटों की घोषणा की गई है। नए दिशा-निर्देश सोमवार सवेरे 5 बजे से 9 अगस्त तक सवेरे 5 बजे या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर यह भी बताया कि दिल्ली में कल से शादी और अंतिम संस्कार में एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे।

दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बार फिर से खुलेंगे। सभी दुकानें जरूरी या गैर-जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री के लिए सप्ताह के सातों दिन खुलेंगी। हालांकि, गैर-जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानों का समय सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच होगा।

इसी तरह स्पा को दोबारा खोलने के लिए, आपदा प्राधिकरण ने कहा कि यहां के सभी कर्मचारियों को कोविड रोधी दोनों टीके लगाने होंगे, या हर पखवाड़े आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा। प्राधिकरण ने कहा कि सड़कों के किनारे साप्ताहिक बाजारों को खुलने की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.