गुजरात में वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए राज्य के सभी 1800 टीकाकरण केन्द्रों में आज विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 जुलाई से पहले सभी वाणिज्यिक इकाईयों के मालिकों और कर्मचारियों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है।
दुकानों, मॉल, होटल, रेस्त्रां और सैलून से जुड़े लोगों के अलावा पुस्तकालय, कोचिंग संस्थानों में काम करने वाले टीचिंग स्टाफ, खेल और सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ-साथ राज्य परिवहन सेवा के ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी आज टीके लगवाए जाएंगे। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जनता के संपर्क में आने वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 39 मामले दर्ज हुए। राज्य में कल तकरीबन तीन लाख लोगों को कोविड रोधी टीके लगवाए गए। पिछले 24 घंटों में किसी भी रोगी ने जान नही गवाई। वर्तमान में राज्य में कोविड के 342 सक्रिय मामले है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment