Categories: News-Headlines

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणामः बीजेपी 40 सीटों पर औरआम आदमी पार्टी 30 सीटों पर बढ़त

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम में सभी 70 सीटों के रूझान प्राप्‍त हो गए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को 40 सीटों पर बढ़त प्राप्‍त है। आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे है।

भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार नरेल, रिठाला, बिजवासन, मालवीय नगर, मुंडका, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, बवाना, शालीमार बाग, त्रिनगर, बल्‍लीमारन, मादीपुर, राजौरी गार्डन, कालकाजी, ओखला, हरीनगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, पालम, दिल्‍ली कैंट, कस्‍तूरबा नगर, आर.के. पुरम, छत्‍तरपुर, संगम विहार, विश्‍वास नगर, शाहदरा, घौंडा, करावल नगर और मुस्‍ताफाबाद, निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार राजेन्‍द्र नगर, सीलमपुर, बाबरपुर और त्रिलोकपुरी सीटों पर आगे है।

त्रिनगर सीट पर भाजपा के तिलक राम गुप्‍ता तीन हजार तीन सौ 73 मतों से, जबकि बवाना में रवीन्‍दर इंदराज सिंह दो हजार छह सौ 78 मतों से आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ सीट पर नीलम पहलवान डेढ़ हजार से अधिक मतों से आगे है।

शाहदरा सीट पर भाजपा के संजय गोयल दो हजार दो सौ अधिक मतों से आगे हैं, जबकि करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कपिल शर्मा तीन हजार ऐ सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

मुस्‍ताफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट पांच हजार सात सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। शालीमार बाग सीट पर भाजपा की रेखा गुप्‍ता तीन हजार आठ सौ से अधिक मतों आगे चल रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.