दिल्ली विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पूरी हो गई है। दिल्ली की मुख्य चुनाव अधिकारी आर एलिस वाज ने बताया कि 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के फॉर्म 17 सी सहित चुनावी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान चुनाव आयोग के केंद्रीय प्रेक्षक, उम्मीदवार और उनके एजेंट तथा चुनाव अधिकारी उपस्थित थे।
सीईओ आर एलिस वाज ने कहा कि जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी उम्मीदवार ने कोई शिकायत नहीं की है। इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों-ईवीएम को आयोग और पुलिस अधिकारियों की कडी निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना के लिए दिल्ली के 11 जिलों में 19 केंद्र बनाए गए हैं।
आर एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो प्रेक्षकों, डाटा कार्मचारियों और अन्य कर्मियों सहित करीब 12 हजार कर्मचारियों को मतगणना कार्य में लगाया गया है और मतगणना प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment