दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। पांच दिन का यह सत्र इस महीने की 28 तारीख तक चलेगा और इस दौरान कुल चार बैठकें होंगी। आवश्यकता पड़ने पर सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। सदन की कार्यवाही दिन के 11 बजे से शुरू होगी।
बजट सत्र के पहले दिन, सदन में दिल्ली परिवहन निगम-डीटीसी के कामकाज पर सीएजी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। वहीं, मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सदन में बजट पर चर्चा बुधवार को होगी और चर्चा पूरी होने के बाद अगले दिन विधानसभा में बजट को पारित किया जाएगा। बजट सत्र के अंतिम दिन निजी विधेयकों और संकल्पों पर चर्चा होगी।
वहीं, प्रतिदिन सदन में प्रश्नकाल भी होगा, जिसमें संबंधित मंत्री सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से सत्र के दौरान सदन की गरिमा बनाए रखने और नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment