भारत, जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया से मिलकर बने क्वाड संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दो दिनों तक यहां आपस में चर्चा की। ताइवान संकट उत्पन्न होने के बाद क्वाड की यह पहली बैठक थी।
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अमेरिका) वानी राव, दक्षिण एवं मध्य एशिया से जुड़े अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू , जापान के विदेशी नीति उपमंत्री कीची इचिकावा और आस्ट्रेलिया के विदेश एवं व्यापार विभाग के उप सचिव जस्टिन हायहर्स्ट ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया, भारत, जापान एवं अमेरिका के विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा की तथा स्वतंत्र, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने दृष्टिकोण को दोहराया।’’
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यहां इन वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार और मंगलवार को बैठक की।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment