केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने आज मध्य प्रदेश में किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन सीजन 2021-22 के दौरान मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत मूंग और उड़द की खरीद की 25 क्विंटल की मौजूदा सीमा में छूट दी। अब खरीद की सीमा को बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान प्रतिदिन कर दिया गया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों के लिए छूट की सीमा को मंजूरी दी गई है।
इससे पहले, मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकत कर मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की थी। कमल पटेल ने कहा कि पीएसएस के अंतर्गत मूंग और उड़द की उपज बेचते समय यदि किसानों के पास ग्रीष्मकालीन मूंग की अधिक मात्रा उपलब्ध होती है तो पीएसएस पंजीकरण दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रति किसान 25 क्विंटल प्रतिदिन की खरीद सीमा होने के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।
कृषि मंत्री तोमर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बाद इस समस्या का तत्काल प्रभाव से निराकरण कर दिया है, जिसके बाद शासन द्वारा छूट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment