Categories: News-Headlines

दिल्ली में लॉकडाउन लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं: मुख्यमंत्री केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और यदि लोग मास्क पहनने के नियम का पालन करते हैं, तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रविवार को 24 घंटे में कोविड-19 के 22 हजार मामले दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘कोविड-19 मामलों का बढ़ना चिंता की बात है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बहुत कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मास्क पहनना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप मास्क पहनना जारी रखेंगे, तो लॉकडाउन नहीं लगेगा। फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है।’

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वह उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्र के साथ मिलकर कोविड की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘हमारा प्रयास न्यूनतम पाबंदियां लगाने का है ताकि आजीविका प्रभावित न हो।’

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.