भारतीय तट रक्षक ने गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी है जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौका का नाम ‘यासीन’ है और तटरक्षक ने शनिवार रात एक अभियान के दौरान उसे पकड़ा।
अधिकारी ने ट्विटर पर बताया, ‘‘भारतीय तटरक्षक पोत ‘अंकित’ ने आठ जनवरी की रात को एक अभियान के दौरान अरब सागर में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी है जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार हैं। आगे की पूछताछ के लिए नौका को पोरबंदर लाया जा रहा है।’’
पिछले साल 15 सितंबर को तटरक्षक ने इसी तरह के अभियान में गुजरात के अपटीय क्षेत्र में भारतीय जल क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के 12 सदस्य शामिल थे।
ऐसी नौकाओं का इस्तेमाल कर राज्य तट के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी के मामले बढ़े हैं। पिछले साल 20 दिसंबर को, तटरक्षकों ने राज्य के आतंकवाद रोधी दस्ते के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका को पकड़ा था जिसमें चालक दल के छह सदस्य सवार थे और नौका से 77 किलोग्राम हेरोइन मिली थी जिसकी कीमत करीब 400 करोड़ रुपये थी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment