Categories: News-Headlines

दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार, भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में तेज गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

वहीं, शहर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, यानी भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था।

विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 28 प्रतिशत रही।

शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने दिन में तेज गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार को लू चली और छह इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को न्यूतनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, इस दौरान आसमान मुख्य रूस से साफ रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी (219) में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.