जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते हुए ‘आईईडी’ हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘शोपियां पुलिस ने हाल ही में हुए एक आतंकवादी हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आतंकवादियों ने एक वाहन पर आईईडी हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और कई अन्य घायल हुए थे।’’
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पतितोहलान इलाके में सेना द्वारा किराए पर लिए गए एक वाहन में यह विस्फोट हुआ था, जिसमें नायक प्रवीण की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग घायल हो गए थे।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment