Categories: News-Headlines

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी-ISI द्वारा संचालित हथियारों की तस्‍करी करने वाले अंतर्राष्‍ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया, चार संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अभियान में दस अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद कीं, जिनमें पाँच तुर्कीए निर्मित और तीन चीन निर्मित हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने आज नई दिल्ली में बताया कि यह गिरोह अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौलों की तस्करी के लिए पाकिस्तान से ड्रोन का इस्तेमाल करता था। संयुक्‍त पुलिस आयुक्‍त ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई, 2026 को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह… Read More

55 minutes ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर नई दिल्ली में आयोजित हुआ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर 8 मई, 2026 को… Read More

7 hours ago

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के लिए चर्चा के दूसरे दौर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए चर्चा के दूसरे… Read More

7 hours ago

ईरान ने UNSC में अमेरिका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताते हुए खंडन किया

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और… Read More

7 hours ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के यु्द्धविराम की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के यु्द्धविराम… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.