Categories: News-Headlines

ईरान ने UNSC में अमेरिका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताते हुए खंडन किया

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताते हुए खंडन कर दिया है। यह प्रस्ताव होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज़ों की सुरक्षा से संबंधित था।

ईरान ने इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और अमरीकी हितों को साधने वाला कदम करार दिया है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से प्रस्तावित प्रस्ताव का समर्थन न करने की अपील की है। अमरीका, बहरीन, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और कतर द्वारा समर्थित इस मसौदा प्रस्ताव का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्‍य से आवागमन सुगम बनाना है। अमरीका ने ईरान पर वाणिज्यिक जलमार्ग को रोकने और समुद्री यातायात को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।

इस बीच, ईरान की सेना ने कहा है कि अमरीकी रक्षा बलों ने यूएई के फुजैराह बंदरगाह के पास एक ईरानी तेल टैंकर और एक अन्य जहाज को निशाना बनाया। पश्चिमी तेहरान के ऊपर ईरानी वायु रक्षा प्रलियाँ भी सक्रिय थीं। वहीं, अमरीकी सेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में उसकी नौसेना को ईरानी बलों द्वारा मिसाइल, ड्रोन और तेज नावों से हमलों का सामना करना पड़ा रहा है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर नई दिल्ली में आयोजित हुआ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर 8 मई, 2026 को… Read More

2 hours ago

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के लिए चर्चा के दूसरे दौर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए चर्चा के दूसरे… Read More

2 hours ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के यु्द्धविराम की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के यु्द्धविराम… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य… Read More

18 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और संवेदनशील पहल की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता… Read More

20 hours ago

DRDO और भारतीय वायु सेना ने सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन हथियार का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई, 2026… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.