Categories: News-Headlines

दिल्ली, नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश हुई

दिल्ली और इससे सटे नोएडा के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली में मयूर विहार और बुराड़ी समेत कई जगह बारिश हुई। हल्की बारिश के साथ ही कई इलाकों में जलभराव की भी शिकायतें सामने आईं।

मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा) के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।’’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है जिसके चलते शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले कुछ हफ्तों की ‘बहुत खराब’ श्रेणी की तुलना में ‘अच्छा’ और ‘संतोषजनक’ श्रेणियों के बीच दर्ज किया जा रहा है।

वायु गुणवत्ता तथा मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई सुबह करीब 9:30 बजे ‘संतोषजनक’ (69) श्रेणी में दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

नितीन गडकरी और एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर बढ़ी चर्चा, दिल्ली दौरे से सियासी अटकलें तेज

नितीन गडकरी और एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा चर्चा में, क्या मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी… Read More

13 hours ago

इंस्टाग्राम की खतरनाक दुनिया का खुलासा! BBC की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

BBC की जांच में इंस्टाग्राम के छिपे पहलुओं का खुलासा, ऑनलाइन दुनिया के कई गंभीर… Read More

13 hours ago

Wimbledon 2026: फोन्सेका की चुनौती, जोकोविच, सबालेंका और सिनर पर रहेंगी सबकी नजर

Wimbledon 2026 Day 5 Live: जोआओ फोन्सेका एक्शन में, बाद में कोर्ट पर उतरेंगे Novak… Read More

13 hours ago

Anna Kalinskaya vs Belinda Bencic: विंबलडन 2026 में रोमांचक मुकाबला, जानें किस खिलाड़ी का पलड़ा भारी

Anna Kalinskaya और Belinda Bencic के बीच तीसरे दौर की टक्कर पर टिकी नजरें Anna… Read More

13 hours ago

RAK ICC ने रास अल खैमाह में नया व्यापार केंद्र का उद्घाटन किया

यह नई पहल UAE को प्राइवेट वेल्थ एडवाइजर, पारिवारिक निवेश कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय परिवारों के… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.