Categories: News-Headlines

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बेंगलौर में LCA तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (HTT-40) को उड़ाया

वायुसेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अपनी दो दिवसीय बेंगलौर यात्रा के दौरान तीन स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (एचटीटी-40) को उड़ाया। आत्मनिर्भरता की ओर अपने अभियान के अंग के रूप में इन्‍हें भारतीय वायुसेना में शामिल किया जा रहा है।

वायु सेना प्रमुख को एलसीएच और एचटीटी-40 की क्षमताओं की नवीनतम जानकारी देने के साथ-साथ तेजस का प्रदर्शन भी दिखाया गया। उन्होंने वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं को समझने के लिए डिजाइनरों और परीक्षण दल के साथ भी वार्तालाप किया।

06 अगस्त, 2022 को, वायु सेना प्रमुख ने एयर चीफ मार्शल एलएम कटेरे स्‍मृति व्‍याख्‍यान को संबोधित किया जिसमें आईएएफ, एचएएल और एयरोस्पेस उद्योग के अन्य हितधारकों के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया। वायुसेना प्रमुख ने भविष्य के लिए एक त्‍वरित लड़ाकू बल बनाने की दिशा में भारतीय वायुसेना की क्षमता और बल विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.