Categories: News-Headlines

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8वें दिन 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित 6 पदक जीते

भारतीय कुश्ती दल ने खासा असाधारण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 8वें दिन 6 पदक जीते जिनमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में बजरंग पूनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कुश्ती में दीपक पूनिया और महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा कुश्ती में साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। अंशु मलिक ने महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती में रजत, जबकि महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा कुश्ती में दिव्या काकरान ने और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा कुश्ती में मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 26 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयां दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुश्ती दल को पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कड़ी चुनौती को पार किया और भारतीयों को गौरवान्वित किया। आप हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं। आप कामयाबी की और सीढ़ियां चढ़ें। हार्दिक बधाई!”

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

3 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.