राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास आज धुंध की सतह छाई हुई है जिससे वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह सात बजे तीन सौ 49 रिकॉर्ड किया गया है। वायु गुणवत्ता में खराबी मुख्य रूप से रात के समय तापमान में गिरावट और शांत हवाओं के कारण आई है।
पंजाब में पिछले साल की तुलना में इस साल खेतों में धान की पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पराली निस्तारण की कार्ययोजना में राज्य को विशेष सहायता प्रदान की है।
पंजाब में इस वर्ष 15 सितंबर से एक नवंबर तक की अवधि में धान की पराली खेतों में ही जलाने की कुल नौ हजार पांच सौ 94 घटनाएं सामने आयी है जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में करीब 46 फीसद कम है। जिसमें केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का अहम योगदान रहा है। क्योंकि मंत्रालय की आर्थिक मदद से पराली को खेतों में ही निपटान के लिए किसानों को मशीनरी उपलब्ध कराने में मदद मिली है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment