Categories: News-Headlines

त्रिपुरा में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता डॉ. माणिक साहा लगातार दूसरी बार कल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे

त्रिपुरा में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता डॉ. माणिक साहा लगातार दूसरी बार कल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के विधायक दल के बैठक में कल डॉ. साहा को सर्वसम्‍मति से सदन का नेता चुना गया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डॉ. साहा ने बाद में राज भवन जाकर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने त्रिपुरा विधान सभा की कुल 60 में से 33 सीटों पर जीत हासिल की है और सत्ता में दूसरी बार लौटी हैं। इस बीच कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में जोरदार तैयारी चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

5 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.