नई दिल्ली: नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ. एम अंपारीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह, अबू ताहिर मोंडल, किरमेन शायला, मार्कुइस एन मारक, रक्कम ए संगमा और कॉमिंगोन यंबोन ने न्यू एनपीपी के नेतृत्व वाली मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य शीर्ष नेता आज मेघालय में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। एनपीपी अध्यक्ष कोनराड के. संगमा सुबह 11 बजे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस ने राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कोनराड के. संगमा ने कल संवाददाता से बताया कि 12 सदस्यीय मेघालय मंत्रिमंडल में एनपीपी के आठ सदस्य होंगे। जबकि दो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी और एक-एक भारतीय जनता पार्टी और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को दिया जाएगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment