तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने 26 जून को रायथू बंधु योजना के अंतर्गत खरीफ फसल के लिए किसानों को आर्थिक मदद की किश्त जारी करने का निर्णय किया है। उन्होंने वित्तमंत्री हरीश राव और अतिरिक्त मुख्यसचिव के. रामकृष्ण राव को किसानों के बैंक खातों में रकम जमा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। राज्य में पोडू भूमि के किसानों को जल्द ही जमीन के अधिकार जारी किए जाएंगे और इसके बाद उन्हें भी इस तरह की आर्थिक मदद दी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि वे रायथू बंधु योजना के अंतर्गत किसानों को भुगतान सुनिश्चित करें।
दिसम्बर और जनवरी में 2022-23 के लिए रबी फसल के सीजन में 70 लाख से अधिक किसानों को इस योजना अंतर्गत रकम दी गई थी। योजना शुरू किए जाने के बाद से अब तक राज्य सरकार ने इसे लागू करने के लिए 65 हजार करोड रुपये से अधिक खर्च किए हैं। चालू वित्त वर्ष इसके लिए बजट में 15 हजार करोड रुपये का प्रावधान किया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment